फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Agniveer Recruitment will be done in Balbir Stadium Kotdwar from 19 to 31

अग्निवीर भर्ती को लेकर दलालो के झांसे में न आए युवा: डा. जोगदंडे

Sat, 06 Aug 2022 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Agniveer Recruitment will be done in Balbir Stadium Kotdwar from 19 to 31
जनपद पौड़ी में गढ़वाल मंडल के सभी जिलों की अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 19 अगस्त से 31 अगस्त तक किया जाएगा। भर्ती बलवीर स्टेडियम कोटद्वार में होगी। डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने युवाओं से भर्ती को लेकर दलालों के झांसे में न आने का आह्वान किया है। डीएम ने पुलिस विभाग को अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी रूप से संचालित करने को लेकर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में वर्चुअल माध्यम से डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी बैठक ली। डीएम ने कहा कि आगामी 19 से 31 अगस्त तक चलने वाली इस भर्ती रैली में गढ़वाल मंडल के सात जिलों जनपदों के अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। भर्ती बलवीर स्टेडियम कोटद्वार में होगी। उन्होंने भर्ती में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को लेकर पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसएसपी, भर्ती के नोडल अधिकारी के साथ जल्द ही भर्ती स्थल का निरीक्षण करेंगे। डीएम ने लोनिवि के अधिकारियों को भर्ती केंद्र स्थल पर बैरिकेडिंग के साथ सभी अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। भर्ती के दौरान 24 घंटे स्वास्थ्य कार्मिक तैनात रहेंगे। साथ ही एक एंबुलेंस भी उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों की तीन शिफ्टों में तैनाती की जाएगी। बैठक में एडीएम ईला गिरी, एएसपी संचार अनूप काला और ईई लोनिवि दुगड्डा डीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed