फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Agitators protest after registering a case

मुकदमे दर्ज करने पर भड़के आंदोलनकारी

Mon, 20 Sep 2021 09:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Agitators protest after registering a case
गैरसैंण क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक नमन चंदोला ने गैरसैंण के लिए आंदोलन कर रहे लोगों पर मुकदमे दर्ज करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार को शहीदों के सपनों की राजधानी गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके विपरीत सरकार आंदोलनकारियों पर मुकदमा दर्ज कर रही है। अब तो एक युवा आंदोलनकारी प्रवीण काशी को गिरफ्तार कर पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है। उसे जल्द से जल्द रिहा किया जाए। साथ ही जल्द आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए जाते तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रेसवार्ता में मनीष सुंदरियाल, सुनील चौधरी, मातंग मालासी, दीपक रावत, अमित ममगांई, रोहित गुसाईं, दीपक रावत, करण नेगी, रेखा रावत, अरविंद, बलवंत गुसाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed