फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   After the leopard, the villagers of Dhandhari are now living in fear of bears.

Pauri News: ढांढरी के ग्रामीण गुलदार के बाद अब भालू की दहशत

Wed, 24 Dec 2025 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 24 Dec 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
After the leopard, the villagers of Dhandhari are now living in fear of bears.
पौड़ी। ग्रामसभा ढांढरी में गुलदार के बाद अब भालू की दहशत से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के आसपास लगातार गुलदार के साथ ही भालू की चहलकदमी दिख रही है। ग्रामीणों ने डीएफओ को ज्ञापन देकर जल्द ही वन्यजीवों के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


बुधवार को गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेव पौड़ी रेंज के ढांढरी, चंदोला रांई, गडोली, थली, रेवड़ी, भिताई गांव के ग्रामीणों ने डीएफओ को ज्ञापन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि बीते 21 नंवबर को ग्रामसभा ढांढरी में गुलदार ने एक महिला को हमला कर घायल कर दिया था जिसके बाद से क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है। विभाग ने यहां पर गुलदार को कैद करने के लिए पिंजरे भी लगाए लेकिन आज तक गुलदार पिंजरे में कैद नहीं हो पाया है। अब चंदोला रांई के निकट दो भालूओं की चहलकदमी दिखाई दे रही है। डीएफओ महातिम यादव ने ग्रामीणों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर विनोद दनोसी, गौरव चंदोला, विकास भंडारी, शुभम, प्रमोद आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed