फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   After six years in Rapravi Delchauri, the screams of the young people resonated, the parents were furious

राप्रावि देलचौंरी में छह साल बाद गूंजी नौनिहालो की किलकारियां, अभिभावक गदगद

Mon, 02 May 2022 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
After six years in Rapravi Delchauri, the screams of the young people resonated, the parents were furious
राप्रावि देलचौंरी के पुन: संचालन पर नवीन प्रवेश लेने वाले बच्चों का स्वागत करते अतिथि। - फोटो : PAURI
कोट के प्राथमिक विद्यालय देलचौंरी का संचालन शिक्षा सत्र 2016-17 में छात्र संख्या शून्य होने के चलते बंद हो गया था। मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी की पहल पर विद्यालय का पुन: संचालन शुरू हो गया है। विद्यालय में 15 बच्चों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन

देश की आजादी से पूर्व 1919 में राप्रावि देलचौरी की स्थापना हुई थी। शिक्षा सत्र 2014 में विद्यालय में 20, 2015 में 3 और 2016-17 में मात्र एक छात्रा रह गई थी। तब विद्यालय का संचालन बंद कर दिया गया था। लेकिन अब मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. आनंद भारद्वाज की पहल पर विद्यालय का संचालन फिर शुरू हो गया है। सोमवार को प्राथमिक विद्यालय देलचौंरी के पुन: संचालन का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ कोट उपेंद्र उनियाल ने किया। उन्होंने कहा कि जनपद पौड़ी में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए जाने के लिए विभागीय अधिकारी-कर्मचारी व शिक्षक निरंतर लगन से जुटे हुए हैं। नव प्रवेशी बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ रंगारंग प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

प्रधान देल मनमोहन पंवार ने सीईओ की पहल की सराहना की। प्रधानाध्यापिका दुर्गावती शाह व सहायक अध्यापिका कामिनी सिंह ने बताया कि विद्यालय में 15 बच्चों ने प्रवेश लिया है। बच्चों को हंस फाउंडेशन की ओर से शिक्षण सामग्री भी प्रदान की गई है। स्कूल शुरू होने पर कंडार गांव के लोगों ने 21 हजार, सेमू के अनुसूया प्रसाद बमराडा, व कंडोली के मनोरथ निराला ने 11-11 हजार, अरोटा के मथुरा प्रसाद बमराड़ा ने 10 हजार, देल के जगमोहन पंवार, आंनद कंडारी, भुवनेश्वरी पंवार, कुलदीप कंडारी, सुनीता कंडारी ने 5100-5100, सेमू के कुंवरपाल सिंह नेगी ने 5 हजार की आर्थिक मदद की। संचालन नंद किशोर ने किया। इस अवसर पर बीआरसी समन्वयक भूपेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रधानाचार्य गजे सिंह नेगी, पूर्व संकुल समन्वयक महेश गिरि, भोपाल रावत, हर्ष सिंह पंवार, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन हस्तियों ने किया है अध्ययन
राप्रावि देलचौंरी में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, पूर्व आईएएस धर्म सिंह रावत, सीआईएसएफ के पूर्व आईजी मातबर सिंह रणकंडियाल, एयर फोर्स के प्लाटून कमांडर सुरेंद्र प्रसाद, कर्नल मुकुंद चौहान जैसी अनेक प्रतिभाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed