{"_id":"5f29c76c8ebc3e41180c963f","slug":"action-shrinagar-news-jmu215838364","type":"story","status":"publish","title_hn":"फारूक के घर पर बैठक से पहले गुपकार रोड किया सील, कई नेता नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फारूक के घर पर बैठक से पहले गुपकार रोड किया सील, कई नेता नजरबंद
विज्ञापन
श्रीनगर। नेकां अध्यक्ष और सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला की ओर से कर्फ्यू के बीच 5 अगस्त को बुलाई गई बैठक से एक दिन पहले ही मंगलवार दोपहर को पुलिस ने उनके आवास वाली गुपकार रोड को छावनी में तबदील कर दिया है। घर की ओर आने-जाने वाले रास्तों को भी सील कर दिया है। ये भी पता चला है कि बैठक में शामिल होने वाले कई नेताओं को भी घरों में नजरबंद कर दिया है ताकि वे बैठक में हिस्सा न ले सकें। सूत्रों के अनुसार पुलिस प्रशासन नहीं चाहता कि ये बैठक हो।
जानकारी अनुसार डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने 5 अगस्त 2019 को हटाए गए अनुच्छेद 370 के मद्देनजर रणनीति तैयार करने के लिए अपने घर पर बुधवार को एक बैठक बुलाई है। बैठक में क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के कई नेताओं को आमंत्रित किया गया है। बैठक में शामिल होने वाले एक नेता ने बताया कि उन्हें भी डॉ. फारूक की ओर से न्यौता मिला है। इसमें बताया गया है कि प्रदेश में 5 अगस्त 2019 के बाद से पैदा हुए राजनीतिक समीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें इसको लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। इतना ही नहीं बैठक में आगे की रणनीति भी तैयार की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बैठक सुबह 11 बजे शुरू होनी है और इसमें नेकां, पीडीपी, कांग्रेस, अवामी नेशनल कांफ्रेंस, सीपीआई (एम) पीडीएफ, पीपुल्स कांफ्रेंस और जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट के नेता शामिल होंगे।
वहीं उन्होंने यह भी बताया कि इस बैठक में डॉ. फारूक के अलावा उमर अब्दुल्ला, एमपी हसनैन मसूदी, अकबर लोन, डॉ. मुस्तफा कमाल, मुजफ्फर शाह, ग़ुलाम अहमद मीर, मोहम्मद यूसुफ तारीगामी, सज्जाद लोन आदि को शामिल होना है लेकिन उससे पहले ही पुलिस को इसकी खबर मिलते ही डॉ. फारूक के घर की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। इतना ही नहीं कई नेताओं को भी घरों में नजरबंद कर दिया गया, इनमें एएनसी के उपाध्यक्ष मुजफ्फर शाह, बेगम खालिदा शाह और डॉ. मुस्तफा कमाल शामिल हैं। इधर शाह ने बताया कि उनके घर के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं जिन्होंने बताया कि वह बाहर कहीं नहीं जा सकते।
विज्ञापन
पीडीपी नेता रूफ भट भी हिरासत में
इतना ही नहीं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने बताया कि पीडीपी नेता रूफ भट को भी हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने इसे नया कश्मीर बताया। इस बीच मिली जानकारी के अनुसार पीडीपी ने भी श्रीनगर दफ्तर में एक शांतिपूर्वक प्रदर्शन का अह्वान किया है, इसके चलते भी पुलिस कई पीडीपी नेताओं पर नजर रखे हुए है।