फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Action should be taken against Ekta Kapoor

निर्माता एकता कपूर के खिलाफ हो कार्रवाई: युवा कांग्रेस

Sat, 06 Jun 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against Ekta Kapoor
पौड़ी। भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने फिल्म/धारावाहिक निर्माता एकता कपूर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि एकता ने अपनी वेब सीरीज में भारतीय सेना के विरुद्ध अभद्र वीडियो प्रसारित किया है, जो सेना व देश दोनों की आन के खिलाफ है।
विज्ञापन

शनिवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आकाश रावत के नेतृत्व में डीएम से मुलाकात की। उन्होंने डीएम के माध्यम से केंद्र व महाराष्ट्र सरकार को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि फिल्म/धारावाहिक निर्माता एकता कपूर ने अपनी वेब सीरीज पर भारतीय सेना के विरुद्ध अभद्र वीडियो प्रसारित किया है। कहा कि भारतीय सेना देश की सुरक्षा में जी जान से समर्पित है, लेकिन वहीं ऐसे फिल्म निर्माताओं द्वारा ऐसे वीडियो प्रसारित कर सेना व उनके परिजनों को ठेस पहुंचाने का निंदनीय कार्य किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में जिला सचिव दीपक नौटियाल, नगराध्यक्ष अंकित सुंद्रियाल व पवन गौड़ शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed