फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Action plan will be implemented, then it will return to the mountain in prosperity

एक्शन प्लान पर अमल हुआ, तो पहाड़ में लौटेगी खुशहाली

Sun, 28 Jul 2019 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Action plan will be implemented, then it will return to the mountain in prosperity
उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग ने पहाड़ में खुशहाली का एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। प्रदेश सरकार ने एक्शन प्लान पर गंभीरता से अमल किया, तो जल्द ही वीरानी के कगार पर पहुंच चुके गांवों में खुशहाली लौट आएगी। आयोग ग्रामीण विकास से जुड़े विभागों का विभागवार एक्शन प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग मुख्यालय पौड़ी में कृषि, उद्यान व पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें इन विभागों के एक्शन प्लान को अंतिम रुप दिया गया। आयोग के उपाध्यक्ष डा. शरद सिंह नेगी ने बताया कि पौड़ी में आयोजित हुई उत्तराखंड की कैबिनेट ने पलायन को थामने की दिशा में एक्शन प्लान बनाए जाने का निर्णय लिया। कैबिनेट ने करीब 1 घंटा प्रदेश में पलायन की स्थिति पर गंभीरता से विचार-विमर्श भी किया। उन्होंने बताया कि आयोग विभागवार प्रदेश में पलायन थामने को लेकर एक्शन प्लान तैयार कर चुका है। प्लान में पर्वतीय जिले प्राथमिकता में हैं। डा. नेगी ने कहा कि कृषि, उद्यान व पशुपालन विभाग के एक्शन प्लान को भी अंतिम रुप दे दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट जल्द ही तैयार कर सरकार को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

इन विभागों का एक्शन प्लान हो चुका तैयार
पौड़ी। उत्तराखंड ग्राम्य विकास एंव पलायन आयोग पांच विभागों का एक्शन प्लान तैयार कर चुका है। इनमें ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, सहकारिता, लघु उद्योग व ईको टूरिज्म शामिल है। आयोग इन विभागों के प्लान को सरकार को सौंप चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीति आयोग ने भी मांगी है रिपोर्ट
पौड़ी। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के पत्र पर नीति आयोग ने उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में पलायन, उसकी स्थिति व पलायन थामने को लेकर हो रहे कार्यों की रिपोर्ट मांगी है। पलायन आयोग हर बिंदु पर नीति आयोग को रिपोर्ट भेज दी है।

पिथोरागढ़ में 7 अगस्त को होगी बैठक
पौड़ी। पलायन आयोग जिलेवार पलायन को लेकर सामाजिक व आर्थिक आंकलन रिपोर्ट तैयार कर रहा है। पौड़ी, अल्मोड़ा के बाद पिथौरागढ़ जिले का सामाजिक व आर्थिक आंकलन कर रहा है। आगामी 7 अगस्त की बैठक में जिले के सामाजिक व आर्थिक आंकलन को अंतिम रुप दिया जाएगा। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर जल्द सिफारिशें सरकार को सौंपी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed