फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Accused husband arrested from Delhi

Pauri News: आरोपी पति दिल्ली से गिरफ्तार

Fri, 25 Aug 2023 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 25 Aug 2023 04:58 PM IST
विज्ञापन
Accused husband arrested from Delhi
देवप्रयाग। पत्नी को भरण पोषण की राशि न देने पर हिंडोलाखाल पुलिस ने आरोपी पति को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि पुलिस क्षेत्र के ग्राम बड़कोट निवासी त्रिलोक सिंह का पत्नी से दो वर्ष से विवाद चल रहा था। फैमिली कोर्ट की ओर से त्रिलोक सिंह को भरण पोषण के लिए पत्नी को तय रकम देने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद त्रिलोक सिंह दिल्ली जाकर नौकरी करने लगा और उसकी पत्नी बेटी को लेकर मायके पुजार गांव आ गइ्र। मायके वालों की मदद से वह अपना जीवन यापन करने लगी। फैमिली कोर्ट ने त्रिलोक सिंह के न्यायालय में उपस्थित नही होने पर उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया। इसके बाद थाना प्रभारी की अगुवाई में एसआई विकास शुक्ला व एचसी राजीव कुमार की टीम ने आरोपी त्रिलोक सिंह का लाजपत नगर, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed