फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Abuse with hope, assault

आशा के साथ गाली-गलौज, मारपीट

Sat, 20 Jun 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Abuse with hope, assault
ब्लॉक कीर्तिनगर के क्वीली लोस्तु बडियारगढ़ गांव में होम क्वारंटीन व्यक्ति के परिजनों पर आशा से गाली-गलौज और मारपीट का आरोप है। आशा ने कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

क्वीली लोस्तु बडियारगढ़ की आशा रोशनी देवी ने बताया कि कोटद्वार से पहुंचे उनके गांव के एक व्यक्ति को सात दिन के लिए होमक्वारंटीन किया गया था। लेकिन तीन बार निरीक्षण में वह घर पर नहीं मिला। इसकी सूचना राजस्व उपनिरीक्षक को दी गई।
विज्ञापन

आशा ने बताया कि जब वह होमक्वारंटीन की अवधि पूरी होने पर उनके घर पहुंची और रजिस्टर में हस्ताक्षर करवाने लगी तो होमक्वारंटीन व्यक्ति के पिता ने अपशब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज शुरू कर दी। मारपीट की भी कोशिश का भी आरोप लगाया। कहा कि वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा ने इसकी शिकायत सीएचसी प्रभारी डॉ. विनय शर्मा से की है। आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई न किए जाने पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। डॉ. शर्मा ने बताया कि एसडीएम और सीएमओ को प्रार्थना पत्र भेज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed