फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Absent teacher for five years sacked

पांच साल से अनुपस्थित शिक्षिका को बर्खास्त किया

Mon, 04 Apr 2022 07:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
Absent teacher for five years sacked
विगत पांच वर्षों से अनुपस्थित चल रही हरिद्वार जिले में तैनात एक सहायक अध्यापिका को बर्खास्त कर दिया गया है। विभाग ने प्रधानाचार्य, बीईओ, सीईओ, अपर निदेशालय स्तर के साथ ही मीडिया के माध्यम से कई बार उपस्थिति देने के लिए नोटिस जारी किए, लेकिन अध्यापिका की ओर से मामले में कोई जवाब विभाग को नहीं दिया गया। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल ने पांच साल से अनुपस्थित रहने व कर्मचारी सेवा नियमावली का उल्लंघन करने पर अध्यापिका को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल के हरिद्वार जिले में स्थित राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लंढौरा में सेवारत सहायक अध्यापिका सुरक्षा सैनी नवंबर 2016 से बिना बताए विद्यालय से अनुपस्थित चल रही हैं। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि राकउमावि लंढौरा में सेवारत सहायक अध्यापिका सुरक्षा सैनी गणित विषय में तैनात है, लेकिन अध्यापिका बिना बताए ही नदारद चल रही है, जिससे विद्यालय में पठन-पाठन पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। विद्यालय में व्यवस्था के तहत दूसरे शिक्षकों को अतिरिक्त विषय की जिम्मेदारी दी गई है। कहा कि अपर निदेशालय ने समाचार पत्रों के माध्यम से भी शिक्षिका को 27 अगस्त 2021 को अपर निदेशक कार्यालय में प्रस्तुत होने व अपना पक्ष रखने का अंतिम मौका भी दिया गया। इसके बाद भी शिक्षिका एडी कार्यालय में अपना पक्ष रखने नहीं पहुंची। बिना बताए विद्यालय से अनुपस्थित रहने और कर्मचारी सेवा नियमावली का उल्लंघन पाए जाने पर सहायक अध्यापिका सुरक्षा सैनी की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed