फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Aarohi and Divyanshi winners in general knowledge competition

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आरोही और दिव्यांशी विजेता

Thu, 14 Oct 2021 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Aarohi and Divyanshi winners in general knowledge competition
पुलिस विभाग की ओर से पुलिस के जवानों व अधिकारियों के परिवारों के लिए सामान्य ज्ञान व व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग में आरोही व दिव्यांशी विजेता बने जबकि व्यंजन प्रतियोगिता में रुचि देवी अव्वल रही। साथ ही पुलिस लाइन पौड़ी में नवरात्रि कीर्तन-भजन भी हुआ। एसएसपी पौड़ी ने प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन पौड़ी में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी ने किया। उन्होंने कहा कि नवरात्र पर पुलिस विभाग में सेवारत जवानों व अधिकारियों के परिजनों के लिए यह खुशी का मौका है। उन्होंने बच्चों को सफलता की कहानियों से सीख लेकर अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने का मंत्र दिया। बच्चों के लिए आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 5 से 7 वर्ष के आयुवर्ग में आरोही प्रथम, अंशुमान द्वितीय व विराट जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के 8 से 10 आयु वर्ग में दिव्यांशी ने प्रथम, हर्षिता ने द्वितीय व अक्षत सिलोड़ी तृतीय स्थान पर रहे। व्यंजन प्रतियोगिता में रुचि देवी प्रथम, अंजू देवी द्वितीय और सविता देवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता सीओ सदर प्रेम लाल टम्टा पर्यवेक्षण व आरआई विपेंद्र सिंह के संयोजन में संपन्न हुई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में खुला जनरल स्टोर
एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी पुलिस लाइन पौड़ी में जनरल स्टोर की दुकान का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी, जवानों व उनके परिजनों की सुविधा के लिए स्टोर खोला गया है। यहां न्यूनतम दरों में दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed