फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   AAP workers protest against Higher Education Minister

आप कार्यकर्ताओं ने फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला

Fri, 03 Sep 2021 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
AAP workers protest against Higher Education Minister
पौड़ी में उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते आप कार्यकर्ता। - फोटो : PAURI
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पौड़ी में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) में हुई नियुक्तियों को अवैध करार देते हुए इन्हें निरस्त कर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आप कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। वहां उन्होंने प्रदेश के उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला फूंककर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिगमोहन नेगी, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव रीना नेगी और पौड़ी विधानसभा प्रभारी मनोहर लाल पहाड़ी ने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एक साजिश के तहत कई पदों पर नियुक्तियां की गईं। भाजपा ने उच्च शिक्षण संस्थान को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में तब्दील करने का काम किया है। विवि में मनमर्जी व अवैध तरीकों से नियुक्तियां की गई हैं। आप पदाधिकारियों ने विरोध स्वरूप उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका और इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार मामले में जल्द ठोस कदम नहीं उठाती है, तो प्रदेश में व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में आप युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिव्यांशू बहुगुणा, वरिष्ठ नेता ठाकुर सिंह नेगी, राम प्रकाश, संजय बिष्ट, नगर अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत, राजेंद्र सिंह, सोकार सिंह नेगी, मनीष रावत, शुभम पंवार, विजय मोहन रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed