फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   AAP protest against Higher Education Minister

आप ने फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला

Sun, 05 Sep 2021 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
AAP protest against Higher Education Minister
बागवान में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : SHRINAGAR
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में नियुक्ति में धांधली के मामले में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला फूंका।
विज्ञापन

रविवार को आप युवा प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बागवान (भल्लेगांव) में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर कहा गया कि उत्तराखंड मुक्त विवि के नियुक्ति प्रकरण ने सरकार की पोल खोलकर रख दी। विवि में 56 पदों पर नियुक्ति करने में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। विवि में सरकार के चहेतों और विवि के अधिकारियों के रिश्तेदारों को नौकरी दी गई। आरएसएस से जुड़े लोगों को भी नियुक्ति मिल गई। पुतला फूंकने वालों में आप के संगठन मंत्री धर्म सिंह, गोविंद सिंह, पवन, सुमित, भीम सिंह, जितेंद्र, विपिन, गुरुदेव व महेंद्री आदि शामिल थे।
विज्ञापन

आप नेता व जिपं उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा में हुए भ्रष्टाचार और मनमाने तरीके से हुई नियुक्तियों के खिलाफ जांच की मांग की। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला फूंककर इस्तीफे की मांग की गई। आप कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में अब तक अपने चहेतों को विभागों में तैनात करने का काम किया है। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री से तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा देने और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि वे गांव-गांव भ्रमण कर भाजपा सरकार की करनी व कथनी से आमजन को रूबरू कराएंगे। इस मौके पर कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed