{"_id":"69fde75aff5021ea500efd95","slug":"a-man-eating-leopard-was-killed-in-bamthi-villagers-breathed-a-sigh-of-relief-pauri-news-c-51-1-pri1002-114244-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बामठी में आदमखोर गुलदार हुआ ढेर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बामठी में आदमखोर गुलदार हुआ ढेर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Fri, 08 May 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 08 May 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
- सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में यथावत रखी गई टीम, लगातार की जा रही निगरानी
पौड़ी। जिला मुख्यालय से सटे गुलदार प्रभावित बमठी गांव में आखिरकार वन विभाग की टीम ने गुलदार को ढेर कर दिया है। गुलदार की दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने अब राहत की सांस ली है। हालांकि विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में फिलहाल टीम यथावत रखी है। आसपास के जंगलों में लगातार निगरानी की जा रही है।
बता दें बीते 23 अप्रैल को बामठी गांव में घर के समीप खेत में घास काट रही 70 वर्षीय सीता देवी को गुलदार ने मार डाला था। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत बनीं हुई थी। ग्रामीणों ने गांव के आस पास दो गुलदार सक्रिय होने का दावा किया था। साथ ही ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।
ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश और सुरक्षा की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया। शिकारी जॉय हुकिल, विभागीय शूटरों और करीब 20 वनकर्मियों की टीम को गांव और आसपास के जंगलों में तैनात किया गया था। बीते 23 अप्रैल से क्षेत्र की लगातार निगरानी, गश्त और ट्रैकिंग के बाद बीते बृहस्पतिवार देर रात एक गुलदार को शूट कर दिया गया। गढ़वाल प्रभाग के डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि मारा गया गुलदार नर है, जिसकी उम्र करीब 7 से 8 वर्ष है। उसके एक पैर में चोट के निशान भी मिले हैं। गुलदार के शव का पशु चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। बताया कि ग्रामीणों की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता यथावत रखी है। इससे पूर्व बीते रविवार 3 मई को विभाग ने एक मादा गुलदार को पिंजरे में कैद किया था।