{"_id":"6921c23ae3ea2d5b94009150","slug":"a-free-yoga-school-has-opened-at-pm-shri-vidyalaya-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-118437-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पीएमश्री विद्यालय में शुरू हुई निशुल्क योग पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पीएमश्री विद्यालय में शुरू हुई निशुल्क योग पाठशाला
Sat, 22 Nov 2025 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 22 Nov 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
देवप्रयाग में पीएमश्री विद्यालय में योग सिखाते प्रशिक्षक---संवाद
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। हाल ही में पद्म शीर्षासन में विश्व रिकॉर्ड बनाकर तिहास रचने वाले अंतरराष्ट्रीय योगाचार्य ओम योगी उर्फ विशाल भारद्वाज अब युवा पीढ़ी को सशक्त कर रहे हैं। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र विशाल हर शनिवार को पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय, तहसील में बच्चों को निशुल्क योग और ध्यान का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनका मानना है कि, यदि बचपन से ही बच्चों को योग और ध्यान का संस्कार दे दिया जाए, तो वे केवल सफल विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि एक सशक्त, संतुलित और संस्कारी नागरिक भी बनेंगे। उनका कहना है कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में विद्यार्थी तनाव, प्रतिस्पर्धा और मानसिक असंतुलन जैसी चुनौतियों से जूझ रहे हैं, ऐसे में योग इन चुनौतियों का सामना करने के लिए कारगर पहल है। यह न केवल उनके शैक्षणिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत होने का साधन है।