फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A bull attacked a child and a youth in Pauri, narrowly escaping their lives.

Pauri News: पौड़ी में सांड ने बच्चे व युवक पर किया हमला, बाल बाल बची जान

Mon, 05 Jan 2026 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
A bull attacked a child and a youth in Pauri, narrowly escaping their lives.
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। सोमवार को सांड ने दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हमले में एक बच्चे की जान पे बन आई वहीं अन्य दूसरे व्यक्ति को भी काफी चोटें आई हैं। लगातार बढ़ते हमलों से परेशान होकर लोगों ने जिला प्रशासन से निराश्रित गोवंश से शहर को निजात दिलाने की मांग उठाई है।


पौड़ी के मालरोड पर डीएवी इंटर कालेज के समीप लोअर बाजार निवासी 11 साल के अंश रस्तोगी पर सांड ने जोरदार हमला कर दिया जिससे वह सामने से आ रही एक कार के नीचे आ गया। गनीमत रही कि वाहन चालक ने समय पर ब्रेक मार दिया और बच्चे की जान बच गई। हालांकि इससे बच्चे की जांघ व ठोडी में काफी चोटें आईं हैं। घायल को वाहन चालक ने जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचित किया। पिता राजीव रस्तोगी ने बताया कि चोट ज्यादा होने से जिला अस्पताल में बेटे की जांघ का ऑपरेशन करवाना पड़ा। वहीं कलक्ट्रेट के समीप धारारोड पर सांड ने तल्ली ढांडरी निवासी युवक मनमोहन पर हमला कर उसे भी घायल कर दिया। जिससे उसके कान, हाथ व कंघे पर चोटें आई। इन घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगाें ने डीएम से मुलाकात कर शहर को निराश्रित गोवंश से निजाद दिलाने की मांग उठाई। इस मौके पर चंदन सिंह निराला, त्रिलोक सिंह रावत, पंकज कुमार, पदम सिंह, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed