{"_id":"13-78460","slug":"Pauri-78460-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर बार बंद के खिलाफ धरना कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर बार बंद के खिलाफ धरना कल
Pauri
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। अखिल भारतीय जिला नशाबंदी परिषद कोटद्वार के अध्यक्ष गोविंद डंडरियाल ने बताया कि देवीरोड सिताबपुर में बीयर बार और शराब के गोदाम बंद कराने की मांग को लेकर 20 अक्तूबर को तहसील में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बताया कि 15 अक्तूबर को तहसील में आयोजित जनता दरबार में डीएम को इस बारे में ज्ञापन सौंपा गया था। उन्होंने दो दिन का समय दिया था। लेकिन अभी तक इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 20 अक्तूबर को तहसील परिसर में परिषद सिताबपुर की महिलाओं के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन