फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   आशाओं ने निकाली रैली, किया प्रदर्शन

आशाओं ने निकाली रैली, किया प्रदर्शन

Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
Pauri
Pauri Updated Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन के तहत आशा कार्यकत्रियों ने नगर में जुलूस निकालकर तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगाें का ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।
विज्ञापन

सीटू से संबद्ध यूनियन से जुड़ी आशा कार्यकत्रियों ने सुबह दस बजे हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्रित होकर जुलूस निकाला। वह नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। आशाओं की ओर से एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार अबरार अहमद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आशाओं का कहना है कि पहाड़ों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण काम है। उनमें ज्यादातर आर्थिक रूप से कमजोर तबके से हैं, जिनके परिवार का भरण पोषण इसी काम से होता है। लेकिन शासन से उनको मासिक मानदेय नहीं मिलने से उनके सामने आजीविका का संकट गहरा गया है। यही नहीं उनके नियमित कार्यों का भी अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। जिससे सभी आशाओं में आक्रोश है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उनको राज्य कर्मचारी घोषित किया जाय और प्रति महीने दस हजार मानदेय दिया जाए। सरकार की ओर से हर वर्ष पांच हजार रुपये दिए जाने की घोषणा हुई थी, साथ ही हर साल एक हजार रुपये बोनस की भी घोषणा पर कोई अमल नहीं किया गया। अप्रैल महीने में जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण कई कार्यों का भी भुगतान नहीं हो पाया है। डाट्स 2012 के कार्यों का भुगतान नहीं किया गया। रैली में यूनियन की अध्यक्ष प्रभा चौधरी, मीरा नेगी, लक्ष्मी गुसांई, सीटू के प्रांतीय उपाध्यक्ष विपिन उनियाल, उषा, यशोदा, भागीरथी भंडारी, रोशनी, जदली, चंद्रकांता, रेखा, प्रीति, मंजू नेगी, इंदू देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed