{"_id":"13-77583","slug":"Pauri-77583-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिताबपुर में नहीं खुलने देंगे बीयर बार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिताबपुर में नहीं खुलने देंगे बीयर बार
Pauri
Updated Wed, 17 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। शहर से सटे सिताबपुर में बीयर बार खोलने के विरोध में महिलाओं का लगातार दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। महिलाओं ने बार के लिए प्रस्तावित दुकान में घुसकर चेतावनी दी कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर बीयर शॉप नहीं खुलने दिया जाएगा। आंदोलनकारी महिलाओं ने देवीरोड पर केदार मार्केट में एक बीयर कंपनी के आउटलेट को भी बंद करा दिया।
मंगलवार को सिताबपुर और समीपवती गांवों की महिलाओं ने देवीरोड पर लगातार दूसरे दिन बीयर बार खोलने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन भेजकर उनके क्षेत्र में खुली और खुलने वाली बीयर की दुकानों को अविलंब हटाने की मांग की। कहा कि शासन-प्रशासन गांवों में कूड़ा निस्तारण और स्ट्रीट लाइट जैसी व्यवस्थाएं लागू करने में तो हाथ खड़ा कर रहा है, लेकिन गांवों का माहौल खराब करने के लिए शराब और बीयर बार खोले जा रहे हैं।प्रदर्शन में सिताबपुर की प्रधान मीनाक्षी रावत, पूर्व प्रधान गायत्री भट्ट, पीतांबरी देवी, विद्या नेगी, मंजू ध्यानी, अरुणा, नीलम, बीना, गुड्डी देवी, सुमित्रा गौड़ आदि महिलाएं शामिल थी।
-----------
आर्यन ग्रुप का अंग्रेजी शराब की दुकान पर हंगामा
कोटद्वार। आर्यन ग्रुप से जुडे़ छात्रों ने मंगलवार दिन में अंग्रेजी शराब की दुकान में जमकर हंगामा काटा। उन्होंने शराब के ठेके पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने दुकान पर सीसी टीवी कैमरा लगाने, प्रिंट रेट पर शराब देने और बिल उपभोक्ताओं को देने की मांग की। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सर्वेश नेगी ने कहा कि प्रशासन को भी इस बारे में अल्टीमेटम दिया गया है।