फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   15 दिन से 12 गांव पड़े हैं अलग-थलग

15 दिन से 12 गांव पड़े हैं अलग-थलग

Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
Pauri
Pauri Updated Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कोटद्वार/सतपुली। बारिश से पंद्रह दिन पहले क्षतिग्रस्त हुए कौडियाला व्यासघाट मोटरमार्ग को लोक निर्माण विभाग अभी तक नहीं खोल पाया है। सड़क नहीं खुलने से बिचला ढांगू के करीब 12 गांवों का जिले से संपर्क कट गया है। गांवों के लोग जान जोखिम में डालकर पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं। लोक निर्माण विभाग अभी तक मार्ग को नहीं खोल पाया है।
विज्ञापन

15 दिन पहले कौडियाला व्यासघाट मोटरमार्ग, व्यासघाट से कांडी तक कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया था। पीडब्ल्यूडी श्रीनगर की ओर से व्यासघाट से किनसुर तक अटल आदर्श ग्राम के लिए सड़क के तीन और चार किलोमीटर के हिस्से में चौड़ीकरण किया गया था। यहां कई जगह मलबा आ गया था। सड़क का करीब 20 मीटर हिस्सा बह गया है। विभाग न तो मलबा नहीं उठा सका और न क्षतिग्रस्त स्थानों पर सड़क का निर्माण कर सकी है। जिससे पंद्रह दिन से वाहनों की आवाजाही बंद है। ग्रामीणों का कहना है कि पैदल रास्ता भी इतना चौड़ा नहीं है, जिस पर घोडे़-खच्चर चल सके। जिससे क्षेत्र के पंद्रह गांवों में जरूरी सामान की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

--------------------
इन गांवों में है खाद्यान्न संकट
किनसुर, तैड़ी, गूम, कौंदा, क्यार, हथनूड़, उमन, कांडी, खंड, बागी, पोगठा, मैठाणा।
---------------
बंद हुए कौडियाला व्यासघाट मोटरमार्ग को खुलवाने के लिए उपजिलाधिकारी लैंसडौन और पीडब्ल्यूडी श्रीनगर के अधिकारियों को सूचना दी गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्र में जरूरी सामान की किल्लत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आशा देवी, प्रधान ग्राम पंचायत कांडी खंड
------------
पीडब्ल्यूडी श्रीनगर के अधिकारियों अनदेखी से कौडियाला व्यासघाट मोटरमार्ग नहीं खुल पाया है। जिसका खामियाजा स्थानीय निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। शीघ्र ही पीडब्ल्यूडी श्रीनगर के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

-राखी देवी, प्रधान ग्राम पंचायत दाबड़
-------------------
अटल आदर्श ग्राम के तहत सड़क चौड़ीकरण के कार्य कर रहे ठेकेदार को कौडियाला व्यासघाट मोटर मार्ग से स्लिप हटाने के लिए कहा गया है। जल्द ही मार्ग खोल दिया जाएगा।
-सुरेश तोमर, अधिशासी अभियंता श्रीनगर गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed