{"_id":"13-74305","slug":"Pauri-74305-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालागढ़ में हाथियों का उत्पात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालागढ़ में हाथियों का उत्पात
Pauri
Updated Fri, 09 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़/कोटद्वार। कालागढ़ क्षेत्र में हाथियों के उत्पात से क्षेत्रवासी परेशान हैं। लोग जहां रातभर सो नहीं पा रहे हैं, वहीं हाथियों के हमले का भय बना है। बीती रात हाथियों ने नई कालोनी क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी के झुंडों ने कई बीघा फसल बर्बाद कर दी हैं।
इन दिनाें क्षेत्र में जंगली हाथियाें के दल आबादी की ओर आ रहे हैं जो आसपास के खेताें में जाकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे इलाके जंगली हाथियों के पसंदीदा इलाके हैं। यहां बहुतायत में गन्ने की पैदावार होती है। इन दिनाें खेतों में गन्ना उग रहा है जिसके कोमल पत्ते हाथियों को बहुत ही प्रिय हैं। इसके अलावा हाथियों के दल खेतों में पर्याप्त भोजन न मिलने पर उत्पात भी मचा रहे हैं। कालागढ़ मार्ग पर पड़ने वाले एक स्कूल की चहारदीवारी इनके उत्पात के चलते क्षतिग्रस्त हो गई। कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र के सामने एक स्टोर की चहारदीवारी और पेड़ पौधे भी हाथियों ने तोड़ डाले। ग्रामीण अमरीक सिंह, कांता प्रसाद, समलेश कुमार आदि ने बताया कि शाम के समय हाथियाें के दल आए दिन मुख्य सड़क पार करते हैं जिनसे राहगीरों को भी खतरा बना है।