फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   शहीद स्थलों पर नेताओं को नहीं घुसने देंगे

शहीद स्थलों पर नेताओं को नहीं घुसने देंगे

Wed, 02 Oct 2013 05:39 AM IST
Pauri
Pauri Updated Wed, 02 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। राज्य निर्माण चिह्नित आंदोलनकारी संयोजक मंडल ने कहा कि दो अक्तूबर को शहीद स्थलों पर आयोजित कार्यक्रम में आंदोलनकारी नेताओं को नहीं घुसने देंगे। कहा कि दो अक्तूबर को मसूरी, देहरादून, खटीमा, रामपुर तिराहा के शहीद स्थलों पर श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में आंदोलनकारी कूच कर रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील परिसर में आयोजित संयोजक मंडल की बैठक में नंदन सिंह रावत ने कहा कि सरकार ने उनकी मांग पर कोई विचार नहीं किया है। इसलिए दो अक्तूबर के अवसर पर किसी भी शहीद स्थल पर नेताओं के घुसने का विरोध किया जाएगा। वहीं से प्रदेश स्तर पर आंदोलन की शुरुआत कर दी जाएगी। रावत ने कहा कि आंदोलनकारियों को दिया जाने वाला क्षैतिज आरक्षण पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। इस पर अगली सुनवाई पांच अक्टूबर को होनी है। यदि सरकार मजबूत पैरवी करेगी तो आरक्षण बहाल कर दिया जाएगा। शहीद स्थलों पर ही अगली रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में शशिकांत, प्रवेश रावत, जगमोहन रावत, दीपक शर्मा, सुधा सती, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, महफूज आलम, सुभाष पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed