फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   टीईटी आवेदन पत्र के लिए मीलों की दौड़

टीईटी आवेदन पत्र के लिए मीलों की दौड़

Wed, 02 Oct 2013 05:39 AM IST
Pauri
Pauri Updated Wed, 02 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के आवेदन पत्र जिले में केवल मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी और खंड शिक्षा अधिकारी दुगड्डा कार्यालय में ही मिल रहे हैं। ऐसे में आवेदनकर्ताओं को फार्म के लिए मीलों सफर तय करना पड़ रहा है। साथ ही फार्म प्राप्त करने और जमा करने की अंतिम तिथि भी स्पष्ट नहीं होने से अभ्यर्थी असमंजस की स्थिति में हैं।
विज्ञापन

पिछले साल दिसंबर में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने अभ्यर्थियों से टीईटी के लिए आवेदन मांगे थे। इसकी परीक्षा फरवरी में तय की गई थी, लेकिन तब से तीन बार तिथि में बदलाव किया जा चुका है। अब बीएड में 45 फीसदी से कम अंक वाले छात्रों के संबंध में हाईकोर्ट के फैसले के बाद विभाग ने आवेदन पत्रों की बिक्री फिर शुरू कर दी है। पिछली बार आवेदन पत्र पोस्ट ऑफिस से मिल रहे थे, लेकिन इस बार अभ्यर्थियों को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पौड़ी और खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय दुगड्डा की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

अरविंद सजवाण का कहना है कि आवेदन पत्र खरीदने के लिए जिला मुख्यालय पौड़ी जाना पड़ रहा है। ऐसे में किराया और अन्य खर्च मिलाकर आवेदन पत्र एक हजार से अधिक का पड़ रहा है। इसके अलावा जमा करने की अंतिम तिथि के बारे में भी स्थिति स्पष्ट नहीं होने से अभ्यर्थी असमंजस में हैं। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला ने बताया कि चार अक्तूबर तक आवेदन पत्र हासिल किए जा सकते हैं। जमा करने की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र विद्यालयी शिक्षा परिषद में जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed