फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   जौली तोक में नहीं थम रहा भूस्खलन

जौली तोक में नहीं थम रहा भूस्खलन

Wed, 02 Oct 2013 05:39 AM IST
Pauri
Pauri Updated Wed, 02 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
पौड़ी। राठ क्षेत्र के धुलेत गांव के जौली तोक में करीब 15 दिनों से हो रहा भूस्खलन थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे करीब आठ गोशालाओं को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे प्रशासन को अवगत करा चुके हैं, बावजूद इसके आजतक प्रशासन का कोई नुमाइंदा क्षेत्र में नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले अगस्त माह में बादल फटने काफी जमीन तहस-नहस हो गई थी। मौसम खुलने के कुछ दिन बाद ही जौली तोक में मिट्टी दरकनी शुरू हो गई थी। राठ क्षेत्र के सुरेंद्र प्रसाद नौटियाल, धुलेत के पूर्व प्रधान कुंदन सिंह, अमर सिंह, दर्शन सिंह आदि ने बताया कि भूस्खलन नहीं थमने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। जौली तोक के विजय सिंह, मगन सिंह, गुलाब सिंह, भगवती देवी, ज्ञान, चंद्र आदि लोगों की गोशालाओं को खतरा पैदा हो गया है। उक्त तोक के कई पैदल रास्ते ध्वस्त हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वे इस संबंध में प्रशासन को अवगत करा चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


धुलेत गांव में हो रहे भूस्खलन से संबंधित जानकारी अभी संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रभावित क्षेत्र में जल्दी ही अधिकारियों की टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पीएल शाह, उप जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed