{"_id":"13-67116","slug":"Pauri-67116-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो समाचार
Pauri
Updated Sat, 20 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। आदर्श विद्यालय के समीप मार्ग पर बने पुस्ते और बोल्डर से पत्थर निकाले जाने से आवाजाही का जोखिम बढ़ गया है। वहीं नगर पालिका की संपत्ति भी भूस्खलन की जद में आ गई है।
तहसील क्षेत्र में आदर्श विद्यालय पूल्ड हाउस के निकट अफसर कालोनी से सटा हुआ है। तहसील मार्ग से पैदल मार्ग से केवि के सैकड़ों बच्चे भी आवाजाही करते हैं। पूल्ड हाउस मोहल्ला निवासी कुलदीप सिंह, विजेंद्र कुमार, नरेंद्र, ओम प्रकाश पंत, राखी पंवार आदि ने बताया कि स्कूल के समीप पैदल मार्ग का पुस्ता जिस बोल्डर पर टिका हुआ है उसे तोड़-तोड़कर पत्थर निकालकर दूसरी जगह लगाए जा रहे हैं। बोल्डर तोड़े जाने से जर्जर हुए रास्ते पर चलना जोखिम है। यहां रैलिंग की व्यवस्था भी नहीं है। भूस्खलन के कारण कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इसे तत्काल रोककर कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने मार्ग से पत्थर निकालने पर रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि यह रास्ता तथा इस पर आवाजाही करने वाले खतरे की जद में आ गए हैं। इस खतरे से सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।