फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   होली के लिए सज गया बाजार

होली के लिए सज गया बाजार

Tue, 26 Mar 2013 05:31 AM IST
Pauri
Pauri Updated Tue, 26 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। होली का त्योहार के लिए बाजार सज गया है। दुकानों से रंग, गुलाल और पिचकारियों की खूब खरीदारी हो रही। दूसरी ओर होल्यारों की टोलियां जगह-जगह होली गीत गाते नजर आ रही हैं तो वहीं होली के लिए लोग अब किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। बाजार भी रंगों से सजा हुआ है और इस बार तो कई तरह के गुलाल बाजार में उपलब्ध हैं। लोगों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग खुशबू वाले गुलाल बाजार में आए हैं। इस गुलाल को लगाने पर खूब खुशबू आएगी। वहीं बाजार में पांच सौ रुपये तक की पिचकारियां उपलब्ध हैं जिसमें कई लीटर पानी भर सकते हैं।
विज्ञापन


खेलें ईको फ्रेंडली होली
कोटद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोटद्वार कार्यालय में हुए होली कार्यक्रम में होली और वासंती गीतों से पूरा माहौल उमंग भरा रहा। इस अवसर पर होली अंत्याक्षरी के जरिए होली मनाई गई जिसमें एक दूसरे को होली की जानकारियां साझा की गईं। संघ कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर चंदन और अबीर गुलाल लगाकर होली मनाई और मिष्ठान्न वितरण किया। लोगों को ईको फ्रेंडली होली खेलने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, केशवानंद ध्यानी, द्वारिका प्रसाद, विष्णुकुमार, अमित सजवाण, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, महानंद ध्यानी आदि उपस्थित रहे। वहीं बन्नू बिरादरी की ओर से एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में रंगों की खूब बौछार हुई। कार्यक्रम में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी लोगों के साथ होली खेली और सबको होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
कोटद्वार। होली के माहौल को देखते हुए पुलिस ने सोमवार को शहर और आस-पास के क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाल कर सुरक्षा का भरोसा किया। कोतवाली से शुरू हुआ मार्च शहर के मुख्य मार्गों बीईएल, देवीरोड और सुखरो होते हुए सनेह क्षेत्र तक गया। इसमें पीएसी, पुलिस और फायर के जवान शामिल रहे। मार्च का नेतृत्व सीओ अरुणा भारती ने किया। इस मौके पर फायर सुरक्षा अधिकारी आरएस खाती और कोतवाल अंशु चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed