{"_id":"13-60895","slug":"Pauri-60895-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त ने किया जिला कार्यालय का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुक्त ने किया जिला कार्यालय का निरीक्षण
Pauri
Updated Tue, 26 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
पौड़ी। आयुक्त गढ़वाल मंडल कुणाल शर्मा ने जिला कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण कर अधिकारियों को जिम्मेदारियों के प्रति और अधिक गंभीर रहने के निर्देश दिए।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयुक्त गढ़वाल मंडल जिला कार्यालय में विभागीय निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने न्यायालय से संबंधित वसूली को इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने के निर्देश दिए। एसडीएम को छह माह से अधिक समय से लंबित वादों का त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
आयुक्त ने जनपद में संचालित हो रही शस्त्र की दुकानों का समय-समय पर निरीक्षण करने को कहा। इसके अलावा अधिकारियों को किसान बही, मूल निवास और अन्य प्रमाण पत्रों के अभिलेखों को व्यवस्थित करने कहा। गत वर्षों में खतौनियां संचित न कराए जाने पर आयुक्त ने असंतोष जताते हुए तहसीलदारों को निर्देश दिए कि इस वित्तीय वर्ष में हर हाल में खतौनियां संचित की जानी चाहिए। निरीक्षण में डीएम चंद्रेश यादव, एडीएम रवनीत चीमा, एसडीएम नितिन भदौरिया समेत कई मौजूद थे।