फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   आग लगने से दंपति झुलसे

आग लगने से दंपति झुलसे

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Pauri
Pauri Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। खाने बनाते समय आग लगने से थलदा निवासी एक दंपति झुलस गए। आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए राजकीय संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों का उपचार किया जा रहा है। पीड़ित दंपति के साथ आए तीमारदारों ने वार्ड में तैनात कर्मियों पर उपचार में लेटलतीफी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रविवार रात को थलदा निवासी लता देवी 32 वर्ष घर पर चूल्हे पर खाना बना रही थी कि इसी बीच उसकी साड़ी में आग लग गई। महिला को इसका पता नहीं चला। जब आग काफी बढ़ गई तो महिला मदद के लिए चिल्लाने लगी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर महिला का पति गजेंद्र सिंह (38 वर्ष) रसोई में पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन बीच बचाव में वह भी झुलस गया। आसपास के लोगों ने दोनों को राजकीय संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। लता देवी 60 प्रतिशत और गजेंद्र सिंह 32 प्रतिशत तक जल गए। लता देवी की हालत को देखते हुए डाक्टर उसे रेफर करने पर विचार कर रहे हैं। दंपति के साथ आए लोगों का कहना है कि बर्निंग वार्ड में तैनात कर्मियों ने अन्य कर्मियों को ही लता देवी के शरीर पर दवा लगाने को कहा है। कर्मियों को कई बार कहने के बाद भी उन्होंने दवा नहीं लगाई। मामले की शिकायत मिलते ही सीएमएस डा. आईएस सामंत ने वहां तैनात कर्मियों को उपचार में सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed