{"_id":"13-53181","slug":"Pauri-53181-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की बरामदगी को पुलिस को अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की बरामदगी को पुलिस को अल्टीमेटम
Pauri
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। जशोधरपुर से गायब हुई युवती ज्योति का मामला गरमाता जा रहा है। पहले युवती की मां ने पुलिस पर आरोप मढ़े। फिर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग मामले को लेकर कोतवाल से मिले। शुक्रवार को युवती का पुलिस के नाम खत आया। अब बजरंग दल ने युवती की बरामदगी के लिए पुलिस को तीन दिन का टाइम दिया है।
जशोधरपुर से छह नवंबर को गायब हुई युवती का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। शनिवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कार्यालय में बैठक कर इस मामले में चरचा की। दल के जिला संयोजक दीपक बजरंगी ने कहा कि क्षेत्र में युवतियों का अपहरण कर उनका जबरन धर्मांतरण कराया जा रहा है। क्षेत्र से कई लड़कियों को भगा ले जाने के कई मामले पहले भी सामने आए हैं। बजरंगी ने पुलिस पर जशोधरपुर से गायब युवती ज्योति के मामले को दबाने का आरोप लगाया है। इसमें कहा कि पुलिस कथित पत्र दिखा कर युवती की मां को धमका रही है, जिस पत्र को पुलिस युवती का बता रही है। वह जबरन भी लिखवाया जा सकता है, लेकिन पुलिस इस बात को मानने को तैयार ही नहीं है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तीन दिन के भीतर युवती की बरामदगी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी। साथ ही कलालघाटी चौकी प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग भी की। इस मौके पर जिला सुरक्षा प्रमुख प्रदीप, नगर संयोजक समीन पुरोहित, राजवीर चौहान, मनवीर रावत और प्रेरक लखेड़ा सहित कई लोग मौजूद रहे।