{"_id":"13-49898","slug":"Pauri-49898-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार-दिल्ली का रात में सफर खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार-दिल्ली का रात में सफर खतरनाक
Pauri
Updated Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। रात में कोटद्वार-दिल्ली का बस में सफर बहुत सुरक्षित नहीं रह गया है। किरतपुर के पास दो दिन पहले रात में परिवहन निगम की बस लूटने की कोशिश के बाद हड़कंप की स्थिति है। परिवहन निगम के अफसरों ने यूपी की बिजनौर पुलिस से इस संबंध में संपर्क साधा है। बिजनौर एसपी को सुरक्षा के मद्देनजर पत्र भेजा गया है। एफआईआर दर्ज कराने की भी कोशिश की जा रही है।
घटना 24 सितंबर रात के करीब एक बजे की है। कोटद्वार डिपो की बस दिल्ली से कोटद्वार आ रही थी कि किरतपुर के पास रात में दर्जन भर से ज्यादा लोगों ने सड़क पर खड़े होकर बस रुकवाने का प्रयास किया। आधी रात में सड़क पर इतने ज्यादा लोगों को देखकर चालक के होश उड़ गए। उसे खतरे का अंदेशा हुआ। सूझबूझ दिखाते हुए उसने पहले तो बस को धीमा कर दिया और लोग जैसे ही सड़क से थोड़ा हटे, बस को दौड़ा दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद इन लोगों की तरफ से धमाका किया गया। इसे फायर बताया जा रहा है। हालांकि यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह फायर था या कुछ और। इसको लोग बावरिया गिरोह की हरकत भी मान रहे हैं। चालक ने कोटद्वार पहुंचकर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
सुरक्षा की मांग
-परिवहन निगम अधिकारियों ने एसपी बिजनौर को लिखे पत्र में कोटद्वार-बिजनौर के बीच रात में कानवाई सिस्टम की मांग की है। इसमें रात में अकेली बस को नहीं गुजरने दिया जाता। इसके स्थान पर एक जगह पर चार-पांच बस जमा हो जाने के बाद उन्हें इकट्ठे रवाना किया जाता है। यह व्यवस्था पूर्व में रही है। एआरएम कोटद्वार वी के सैनी का कहना है कि उनकी ओर से एफआईआर लिखाने की कोशिश की जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन निग चिंतित है।