फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   टपकती छत वाले स्कूल मेें पढ़ते हैं बच्चे

टपकती छत वाले स्कूल मेें पढ़ते हैं बच्चे

Mon, 10 Sep 2012 12:00 PM IST
Pauri
Pauri Updated Mon, 10 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लैंसडौन। राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राएं जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। विद्यालय भवन की छत जर्जर और पुरानी होने के कारण टपक रही है। उसमें अनेक जगहों पर दरारें पड़ी हुई हैं। इसमें बारिश होते ही पानी नीचे आने लगता है, जिससे करमे और बरामदे पानी से लबालब हो जाते हैं।
विज्ञापन

विद्यालय के लिए भवन वर्ष 1960 में बनकर तैयार हुआ था, लेकिन भवन बनने के बाद एक बार भी भवन की मरम्मत नहीं हुई। विद्यालय की छत लगभग 15 वर्षों से टपक रही है। बारिश का दिन काटना इसमें भारी पड़ता है। प्रथम तल के कक्षा कक्षों का फर्श लकड़ी का बना हुआ है। छत का पानी टपकने के बाद रुका हुआ पानी भूतल के कक्षों की दीवारों एवं छतों को क्षतिग्रस्त कर रहा है, जिससे लकड़ी की छत एवं जगह-जगह बनी दरारें खतरे का संकेत दे रही हैं। पठन पाठन कक्षों एवं प्रयोगशालाओं के कक्षों में सीलन बदबू मार रही है। साथ ही वहां की सामग्री भी खराब हो रही है।
विज्ञापन


क्या है लोगों का कहना
-बारिश होते ही विद्यालय की छतें टपकने लगती हैं। विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षा विभाग का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इसमें बजट न होने की बातें कही जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता
-टपकती छतों और जर्जर होती दीवारों से सभी कक्षों में रखे सामान खराब हो रहे हैं। इस बारे में विभाग से कई बार कहा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
-मुन्नी देवी, अध्यक्ष, शिक्षक अभिभावक संघ

कोट---
-भवन की मरम्मत के लिए शिक्षा विभाग से बजट की मांग की गई है। बजट अभी मंजूर नहीं हो पाया है।
-नंदा रावत, प्रधानाचार्य

-भवन की मरम्मत को लेकर उनको जानकारी मिली है। उचाधिकारियों को अवगत कराया गया है। इसमें सुधार किया जाएगा।
- सुदर्शन सिंह, खंड शिक्षाधिकारी, लैंसडौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed