फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   अरविंद को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाने का विरोध

अरविंद को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाने का विरोध

Tue, 07 Aug 2018 11:00 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
अरविंद को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाने का विरोध
पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय परिसर पौड़ी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई में विवाद हो गया है। एक पक्ष ने जहां अरविंद नैथानी को छात्र संघ अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है, वहीं दूसरा पक्ष विरोध में उतर आया है। एनएसयूआई के दीपक नौटियाल ने बताया कि जिसका अभी तक कॉलेज में दाखिला तक नहीं है, उसे टिकट दिया गया है। वह खुद पांच साल से और अंकित दो साल से संगठन के लिए काम कर रहे हैं, उनकी अनदेखी की गई है।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि टिकट देने में भेदभाव किया गया है। यदि जल्द फैसले को नहीं बदला गया तो संगठन के उच्च पदाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। विरोध करने वालों में दीपक नौटियाल, अंकित रावत, राहुल नेगी, मिलन, रजत कुकशाल और पंकज मौजूद थे। वहीं एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने बताया कि जहां तक दाखिले का सवाल है तो उसका प्रोसेस चल रहा है। उम्मीदवार घोषित करने में जिस प्रत्याशी का पक्ष मजबूत लगा, उसे उम्मीदवार घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed