{"_id":"5b2e7ffd4f1c1bb51e8b769a","slug":"91529774077-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के युवाओं को जोड़ा जाए स्वरोजगार योजनाओं से:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के युवाओं को जोड़ा जाए स्वरोजगार योजनाओं से:डीएम
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। विकास भवन में आयोजित पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम सुशील कुमार ने जिले के युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया। डीएम ने कहा कि संबंधित विभाग इसके लिए गांवा-गांव जाकर लोगों को योजनाओं के लाभ बताए। डीएम ने बैंकों को ऋण एवं आवेदन फार्मों के सरलीकरण के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पर्यटन से संबंधित योजनाओं का दूरस्थ क्षेत्रों में प्रचार प्रसार किया जाए ताकि इन योजनाओं से स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा सके। जनपद में होम स्टे योजना के तहत पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए डीएम ने पर्यटन विभाग, सिंचाई, नाबार्ड, बैंकों को ऋण व आवेदन फार्मों पर सरलीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इच्छुक लाभार्थी जिनका अपना भवन व पट्टे पर भूमि हो वह इस योजना का लाभ ले सकता है। डीएम ने पर्यटन विभाग के सभी आवेदनों को ऑनलाइन करने, सिंचाई विभाग को सतपुली व खैरासैंण में झील निर्माण के कार्यों में तेजी के निर्देश दिए। डीएम ने पर्यटन विभाग में लाभार्थियों के आवेदन को गहनता से निरीक्षण करने, वाहन, होटल आदि आवेदनों में से सात में से एक को स्वीकृत किया, जबकि एक आवेदन पर फिर से विचार किया गया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग आपस में समन्वय बनाकर स्वरोजगार से लाभार्थियों को लाभान्वित करें। बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी और एसडीएम नंदकिशोर आदि मौजूद रहे।