{"_id":"5b23f3f44f1c1bac6e8b7fc9","slug":"91529082868-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री डेयरी योजना के तहत खुलेंगी दो हजार डेयरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री डेयरी योजना के तहत खुलेंगी दो हजार डेयरियां
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। सहकारिता एवं दुग्ध विकास मंत्री डा.धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री डेयरी योजना के तहत प्रदेश में दो हजार डेयरियां खोली जाएंगी। स्वरोजगार के लिए पौड़ी में दो हजार किसानों को एक-एक लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा। क्षेत्र की विभिन्न हस्तियों पूर्व मंत्री स्वर्गीय शिवानंद नौटियाल, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, पंत्या दादा, मोला राम तोमर, टिंचरी माई और आनंद सिंह गुर्साइं के नाम पर स्मारक बनाए जाएंगे।
गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय सहकारी समिति पौड़ी के जिला पंचायत सभागार में आयोजित 46वें वार्षिक अधिवेशन में सहकारिता एवं दुग्ध विकास मंत्री ने सहकारी समिति सदस्यों को 35 लाख के लाभांश का दस फीसदी दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की यदि कोई सहकारी समिति एक करोड़ से अधिक का लाभ कमाती है तो उसके सदस्यों को इसका बीस फीसदी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति विशुद्ध रूप से व्यवसायिक बने। मंत्री ने कहा कि सेना ने सरकार को दस हजार गाय एक हजार रुपये प्रति गाय के हिसाब से दी हैं। पांच हजार में पांच गाय बेरोजगारों को देकर दो हजार डेयरियां खोली जाएंगी। मंत्री ने कहा कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय शिवानंद नौटियाल के नाम पर बड़ा स्मारक बनाया जाएगा। इसके लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा मांडाखाल में उनके नाम पर द्वार बनेगा। 15 अगस्त से पहले इसका काम शुरू हो जाएगा। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नाम पर उनके गांव पीठसैंण में एक करोड़ की लागत से स्मारक बनेगा। राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री से इसका लोकार्पण कराया जाएगा। इसके अलावा 11 करोड़ की लागत से पुरानी जेल स्थित भूमि पर उनका म्यूजियम बनाया जा रहा है। शहीदों के गांव में उनके नाम पर द्वार बनाए जाएंगे।
-----------------
मंडल से बाहर का व्यक्ति नहीं बन सकेगा सदस्य
गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय सहकारी समिति का अधिवेशन
अमर उजाला ब्यूरो
पौड़ी। गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय सहकारी समिति में गढ़वाल मंडल से बाहर का कोई व्यक्ति इसका सदस्य नहीं बन सकेगा। समिति के वार्षिक अधिवेशन में इसका प्रस्ताव पास किया गया। वहीं दून में समिति का कारपोरेट कार्यालय खोलने एवं समिति को मल्टीस्टेट में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
अधिवेशन में सहकारिता मंत्री डा.धन सिंह रावत ने कहा कि गढ़वाल मंडल के बाहर के किसी व्यक्ति को इसका सदस्य नहीं बनाया जाएगा। समिति ठीक से काम करे तो इसके जरिये हजारों लोगों को रोजगार मिल सकता है। क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली ने कहा कि समिति मात्र उत्तराखंड ही नहीं बल्कि प्रदेश से बाहर भी अपने काम का दायरा बढ़ाए। प्रशासक कमेटी के अध्यक्ष संपत सिंह रावत ने कहा कि समिति के गेस्ट हाउस के लिए स्वीकृति दी जाए। अधिवेशन में यूसीएफ के अध्यक्ष घनश्याम नौटियाल, डिप्टी रजिस्ट्रार आनंद शुक्ला, पूर्व निदेशक सुरेंद्र प्रसाद नौटियाल, पूर्व निदेशक देवेश्वरी नौटियाल, उपाध्यक्ष मातवर सिंह रावत, सचिव रमेश चंद्र उप्रेती आदि मौजूद रहे।
--------------
संस्थापक को भुला दिए जाने पर जताई नाराजगी
अधिवेशन में कुछ सदस्यों ने समिति के संस्थापक पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री शिवानंद नौटियाल को भुला दिए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि समारोह में बैनर, पोस्टर में संस्थापक का नाम तक नहीं है। समिति के पूर्व अध्यक्ष विजय मोहन नेगी ने कहा कि संस्थापक को इस तरह से भुला दिया जाना ठीक नहीं है। संस्थापक शिवानंद नौटियाल का पोस्टर, बैनर में नाम होना चाहिए था।
---------------------
हवाई जहाज खरीदों या पानी का जहाज
सहकारिता मंत्री ने कहा कि समिति छोटे वाहन, बस, हवाई जहाज खरीदे या पानी का जहाज, सरकार पैसों की कमी आड़े नहीं आने देगी। एक करोड़, दो करोड़, पांच करोड़ जितनी धनराशि चाहिए रिवाल्विंग फंड के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी।