{"_id":"59cbda7c4f1c1bcc538b4b9f","slug":"91506531964-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता की हत्या की जांच सीबीआई को सौंपा जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता की हत्या की जांच सीबीआई को सौंपा जाए
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला अधिवक्ता संघ ने कोटद्वार में अधिवक्ता के हत्यारों की अब तक गिरफ्तारी न होने के विरोध में अधिवक्ता कार्य से विरत भी रहे। साथ ही उन्होंने रामलीला मैदान में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र रावत से मुलाकात कर मामले की सीबीआई जांच की मांग की।
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एपी उनियाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई कि सरेआम अधिवक्ता की हत्या की गई। दोषी घटना के बाद से फरार हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। बैठक में संघ के संरक्षक राधा मोहन बहुगुणा, उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह भंडारी, सचिव विनोद कुमार, संयुक्त सचिव कुसुम नेगी, कोषाध्यक्ष एमएन कपरवान, पुस्तकालयाध्यक्ष पंकज नेगी, प्रवक्ता महावीर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन