फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   तहसील भवनों के ध्वस्तीकरण के पांच साल बाद नव निर्माण की जगी उम्मीद

तहसील भवनों के ध्वस्तीकरण के पांच साल बाद नव निर्माण की जगी उम्मीद

Tue, 05 Mar 2019 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
तहसील भवनों के ध्वस्तीकरण के पांच साल बाद नव निर्माण की जगी उम्मीद
देवप्रयाग। पांच साल पूर्व ध्वस्त किए गए तहसील के पुराने भवनों के नव निर्माण की उम्मीद जगी है। शासन से इसके लिए 3 करोड़ 26 लाख 64 हजार का बजट स्वीकृत हुआ है, जिसके बाद शीघ्र ही भवनों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने उक्त जानकारी दी। कहा कि वर्षों पुराने तहसील परिसर के भवन जर्जर हो चुके थे, जिनका सुरक्षा की दृष्टि से पांच साल पूर्व ध्वस्तीकरण किया गया है। तब से भवनों के अभाव में तहसील का कार्य पालिका सभागार में संचालन किया जा रहा है। इससे कर्मियों सहित क्षेत्रीय जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि नए तहसील भवनों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसके बाद अब भवनों के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। कहा कि अब शीघ्र ही भवनों के निर्माण का कार्य शुरू करवा लिया जाएगा। विधायक ने देवप्रयाग तीर्थ में अनियोजित ढंग से बनाई गई सीवरेज योजना की जांच करवाने की भी बात कही। कहा कि संगम स्थल पर सीवरेज के बहने का मामला प्रकाश में आया है। गंगा से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है। ऐसे में गंगा की पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। विधायक ने बताया कि क्षेत्र में विभिन्न कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिये पवेला में कृषि विपणन केंद्र भी स्थापित किया गया है। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष शशि ध्यानी, अतुल जागीरदार, मैचंद सिंह रावत, अतुल जोशी, रजनीश मोतीवाल व अनुराग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed