{"_id":"5bbce3e3867a5528504954b2","slug":"81539105763-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ठ कार्य पर अब मिनिस्ट्रीयल संवर्ग कर्मी भी होंगे पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ठ कार्य पर अब मिनिस्ट्रीयल संवर्ग कर्मी भी होंगे पुरस्कृत
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। शिक्षकों की तर्ज पर अब उत्कृष्ट कार्य पर मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के कर्मियों को भी पुरस्कृत करने के लिए अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा की ओर से शिक्षा निदेशक आरके कुंवर को प्रस्ताव भेजा गया है।
अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट और अपर शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा एसपी खाली की ओर से शिक्षा निदेशक को भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि शिक्षकों को उनकी सेवाकाल में किए गए विभिन्न कार्यों के लिए जनपद एवं राज्य स्तर पर कई तरह के पुरस्कार दिए जाते हैं। इससे शिक्षकों को प्रोत्साहन मिलता है। वहीं दूसरी ओर मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के कर्मियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य के बावजूद पुरस्कृत नहीं किया जाता। एसोसिएशन की ओर से भी यह मांग की गई है कि मिनिस्ट्रीयल कर्मियों को सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाए। उधर मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी, सीईओ देहरादून, सीईओ टिहरी, सीईओ रुद्रप्रयाग, सीईओ चमोली, सीईओ उत्तरकाशी की ओर से भी इसे प्रस्तावित किया गया है। संगठन के मंडलीय अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा व सचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि पुरस्कार मिलने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा। इससे कार्य में भी सुधार आएगा।