फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   बैकफुट पर आने की परंपरा टूटेगी: कुलसचिव

बैकफुट पर आने की परंपरा टूटेगी: कुलसचिव

Tue, 23 Apr 2019 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
बैकफुट पर आने की परंपरा टूटेगी: कुलसचिव
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन स्थित कुलसचिव सचिवालय में कुलसचिव डा. एके झा को बंधक बनाए जाने की घटना को विवि प्रशासन ने निंदनीय बताया। विवि प्रशासन ने कहा कि यह छात्रों का मामला नहीं था। घटना पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को विवि के प्रशासनिक भवन स्थित कुलपति सचिवालय में कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल व कुलसचिव डा. एके झा ने पत्रकारों से वार्ता की। वार्ता के दौरान अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को छात्रों ने कुलसचिव के साथ जो व्यवहार किया वह निंदनीय है। छात्रों के इस व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि यह मामला न तो विवि का और न ही छात्रों का था। विवि प्रशासन ने आउटसोर्स के लिए टेंडर प्रक्रिया की थी, जिसके तहत एजेंसी को टेंडर मिला था। अब एजेंसी किसे रखे या किसे हटाए ये उसका अधिकार क्षेत्र है, लेकिन छात्रों ने अधिकारियों के साथ गैरजिम्मेदाराना व्यवहार किया। कुलसचिव डा. एके ने कहा कि सोमवार को हुई घटना की शिकायत उन्होंने एमएचआरडी व यूजीसी से कर दी है। डा. झा ने बताया कि अब बैकफुट पर आने की परंपरा टूटेगी। साथ ही उक्त घटना पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पत्रकार वार्ता में डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस राणा, मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा, प्रो. मोनिका गुप्ता, सुरक्षा अधिकारी हेमचंद जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed