{"_id":"5b29370e4f1c1b6c4d8b7725","slug":"71529427726-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण के साथ शुरू की बेमिसाल गढ़वाल अभियान की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण के साथ शुरू की बेमिसाल गढ़वाल अभियान की शुरूआत
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शौर्य डोभाल ने पौड़ी के धनाऊ मल्ला गांव में पौधरोपण के साथ बेमिसाल गढ़वाल अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर गांव के बुजुर्गों से बातचीत कर महत्वपूर्ण सुझाव भी मांगे गए। उन्होंने कहा कि धनाऊ गांव की वन पंचायत के साथ बेहतर कार्य कर गांव के लोगों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार किया जाएगा।
मंगलवार को शौर्य डोभाल व उनकी टीम ने धनाऊ मल्ला गांव में 30 विभिन्न प्रजाति के पौधे लगा कर बेमिसाल गढ़वाल की शुरुआत की। डोभाल ने कहा कि वह गांव से अपने मिशन की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा जंगलों में लगी आग से वन क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे अब अभियान के तहत गांव की सीमाओं पर स्थित वनों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही ग्रामीणों को वनों में अधिकार दिलाए जाने के प्रयास भी किए जाएंगे। इस मौके पर गांव में किसान सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें किसानों की समस्याओं व उनके समाधान पर चर्चा की गई। सभा में ग्रामीणों ने जंगली जानवरों की ओर से फसलों को नुकसान पहुंचाने संबंधी मामला भी प्रमुखता से रखा। इस मौके पर वनक्षेत्राधिकारी ललित मोहन नेगी, वन पंचायत सरपंच कमल रावत, अजय कंडारी, भगवान सिंह व भारत रावत आदि मौजूद थे।