{"_id":"5a5e34f24f1c1b8a268b4b68","slug":"71516123378-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों की तैनाती तक धरने पर रहेंगे नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टरों की तैनाती तक धरने पर रहेंगे नागरिक
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। जिला अस्पताल में धरने पर डटे शहरवासियों को ग्रामीण क्षेत्रों से भी समर्थन मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी अब आंदोलन में जुटने लगे हैं। मंगलवार को विडोलस्यूं विकास समिति व सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ ने अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती किए जाने की मांग को लेकर धरना दिया।
जिला अस्पताल में फिजिशियन व सर्जन आदि मांगों को लेकर शहरवासी गत छह दिन से धरने पर डटे हैं। धरनास्थल पर हुई बैठक में लोगों ने चेताया कि जब तक अस्पताल में चिकित्सक तैनात नहीं होते, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने में धर्मवीर सिंह रावत, गिरीश बड़थ्वाल, वीरेंद्र सिंह रावत, विनोद जोशी, कैलाश डेविड, रघुवीर सिंह रावत, चंद्र मोहन मुंडेपी, केदार सिंह गुसाईं, भागचंद, वीर अर्जुन चौखाली, हनीफ, सुभाष नेगी, वीरेंद्र बिष्ट, राम सिंह रावत व किशोर ममगाईं आदि मौजूद रहे।