{"_id":"5a22d0cb4f1c1bce408baa1c","slug":"71512231115-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति करेगी उग्र आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति करेगी उग्र आंदोलन
Updated Sat, 02 Dec 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति अब प्रशासन के साथ आरपार की लड़ाई की तैयारी में है। कलक्ट्रेट के समक्ष धरनास्थल पर हुई बैठक में तय किया गया कि यदि शीघ्र पौड़ी के लिए नासूर बनी समस्याओं का हल नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा।
पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला की अगुवाई में 19 दिन से समिति धरने पर बैठी है। 19 दिन बाद भी प्रशासन समिति की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि अब समिति नागरिकों के साथ बैठक कर अगली रणनीति तय करेगी। धरनास्थल पर आंदोलन को उग्र करने की भी बात कही गई। 19वें दिन धरने में भक्ति शाह, विनोद कुमार, गोविंद शिल्पी, अवतार सिंह, केदार सिंह गुर्साइं, वीरेंद्र रावत, मनीष खुगशाल और मुुकेश चंद बैठे।