{"_id":"59ad88e64f1c1b04278b520f","slug":"71504544998-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरिया के नारों से गूंजा पौड़ी शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरिया के नारों से गूंजा पौड़ी शहर
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। गणपति महोत्सव के अंतिम दिन झांकियों और ढोल-दमाऊ की घमक के साथ लोअर बाजार से एजेंसी चौक तक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया के नारों से शहर गूंजता रहा।
लोअर बाजार चौक में 24 अगस्त से चल रहा उत्सव सोमवार को शोभायात्रा के साथ संपन्न हो गया। सुबह लोअर बाजार से एजेंसी चौक तक धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में शहरवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शहर में चार घंटे से अधिक समय तक शोभायात्रा निकालने के बाद श्रद्धालु गजानन की प्रतिमा विसर्जन के लिए देवप्रयाग रामकुंड की ओर रवाना हुए। शोभायात्रा में विमल वर्मा, रविंद्र लिंगवाल, राजेंद्र लिंगवाल, कमल वर्मा, शिव कुमार बुटोला और अश्विनी वर्मा मौजूद रहे।