फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर छात्रों ने डाला डेरा

प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर छात्रों ने डाला डेरा

Wed, 08 May 2019 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर छात्रों ने डाला डेरा
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विवि में बुधवार को भी गतिरोध खत्म नहीं हो पाया। आउटसोर्स कर्मचारियों को पूर्व की भांति यथावत रखने समेत 15 सूत्री मांगों के लिए आंदोलनरत छात्र नेताओं और आउटसोर्स कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर डेरा डाल दिया है। गेट पर छात्रों के बैठे होने की वजह से कर्मचारी अंदर नहीं जा पाए। इस वजह से प्रशासनिक भवन में कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन

बुधवार को गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन खुलने से पहले ही छात्र नेता यहां पहुंच गए। वह सुबह साढ़े नौ बजे मुख्य गेट के समक्ष धरने पर बैठ गए, जिससे विवि प्रशासनिक भवन में कार्यरत कर्मचारी अंदर नहीं जा पाए। हालांकि प्रशासनिक भवन में जाने के लिए वैकल्पिक तौर पर गेट के बगल से ही रास्ता खुला था, लेकिन कर्मचारियों ने इस रास्ते से जाने से मना कर दिया। कर्मचारियों का कहना था कि वह कब तक बैकडोर से अंदर जाएंगे। विवि के अधिकारियों को पहल करते हुए इस मामले को सुलझाना चाहिए। प्रशासनिक भवन मेें कर्मचारियों के न जाने से कामकाज प्रभावित रहा। इससे विवि मुख्यालय में काम के संबंध में पहुंचे छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों को परेशान होना पड़ा। वहीं, छात्रों का कहना है कि विवि समस्या का हल नहीं चाहता है। जायज मांगों को माना नहीं जा रहा है। धरना-प्रदर्शन में बिड़ला परिसर के कार्यवाहक छात्र संघ अध्यक्ष अंकित उछोली, सचिव रामप्रकाश, सुधीर जोशी, अंकुर रावत, प्रदीप पंवार, ऋतांशु कंडारी, अतुल सती, संदीप राणा, देवकांत देवराड़ी, अमित प्रदाली और दीपक उनियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन


पुतलों को मुख्य गेट पर किया खड़ा
श्रीनगर। छात्रों ने गढ़वाल विवि के कुलपति और कुलसचिव के पुतलों को प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर लगा दिया है। पुतलों में लापता लिखा हुआ है। छात्रों का कहना है कि विवि के जिम्मेदार अधिकारी समाधान नहीं चाहते हैं, इसलिए वार्ता से भाग रहे हैं। आंदोलन के दौरान दोनों ही अधिकारी गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक कुलसचिव व एआर पहुंचे दफ्तर
श्रीनगर। प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर छात्रों के धरना प्रदर्शन के बावजूद विवि के कार्यवाहक कुलसचिव एचएम अरोड़ा व सहायक कुलसचिव डा. संजय ध्यानी वैकल्पिक रास्ते से अपने दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से भी वैकल्पिक मार्ग से अंदर आने की अपील की।

>>>>>>>>>
जारी
सन्दीप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed