फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   समझबूझ से बच्चों ने छुड़ाए चोर के पसीने

समझबूझ से बच्चों ने छुड़ाए चोर के पसीने

Sat, 20 Apr 2019 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
समझबूझ से बच्चों ने छुड़ाए चोर के पसीने
श्रीनगर। जश्न-ए-बचपन नाट्य महोत्सव में मंचित जिस दिन चोर आया नाटक हंसते-हंसते संदेश दे गया कि किस प्रकार विपरीत परिस्थितियों में घबराना नहीं चाहिए। नाटक के पात्र घर में माता-पिता की अनुपस्थिति में समझबूझ कर चोर को पकड़वा देते हैं। नाटक में बच्चों, जासूस और चोरों के बीच संवाद को चुटीले अंदाज में पिरोकर दर्शकों के समक्ष जिस तरह से प्रस्तुत किया गया, वह सभी को भा गया।
विज्ञापन

एचएनबी गढ़वाल विवि के लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र के चौरास प्रेक्षागृह में चल रहे जश्न ए बचपन नाट्य महोत्सव की तीसरी संध्या में नाटककार ललित मोहन थपलियाल की ओर से लिखित जिस दिन चोर आया नाटक का मंचन किया गया। एमए थियेटर की छात्रा गंगा कुमारी और आशुतोष द्विवेदी के निर्देशन मेे बाल कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

नाटक की कथावस्तु में माता-पिता की गैरमौजूदगी में बच्चों को चोर के साथ सूझबूझ के साथ लड़ते हुए दिखाया गया है। नाटक में बड़ी बहन बिल्लो अपनी दोनों छोटी बहनों टुन्नी और मुन्नी को पढ़ा रही होती है। इसी बीच चोर आया-चोर आया का शोर सुनाई देता है। चोर उन्हीं के घर में छुप जाता है। बच्चे उसको देख लेते हैं और घबराने के बजाय चोर को बाहर निकलने के लिए कहते हैं। चोर रोने लगता है, तो बच्चे उसके समक्ष शर्त रखते हैं कि वह उसके खिलौने की आलमारी का ताला खोलने के बाद जाने देंगे। चोर आलमारी का ताला खोलने की कोशिश करता है। लेकिन वह खोल नहीं पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्त पूरी न करने पर बच्चे उसको पुन: धमकाते हैं। इस बीच जासूस गोबरदास और चपातीलाल भी चोर की तलाश में उसी घर मेें जा पहुंचते हैं। बच्चे बताते हैं कि चोर घर के अंदर है। लेकिन वह तलाशी मेें नहीं मिल पाता, क्योंकि वह दूसरे कमरे में छुप जाता है। बड़ी मशक्कत के बाद बच्चों की सूझबूझ से चोर पकड़ा जाता है।

रेनबो पब्लिक स्कूल के बाल कलाकार
श्रीनगर। इस नाटक में रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास के 14 विद्यार्थियो ने अभिनय किया। बिल्लों की भूमिका अनुष्का नेगी, टुन्नी की भूमिका सलोनी, मुन्नी की भूमिका समृद्धि गुप्ता, गल्लों की भूमिका रिद्धि, चोर की भूमिका दिव्यांशु, चपातीलाल की भूमिका ध्रुव नेगी व गोबरदास की भूमिका अभिनव ने निभायी। वस्त्र विन्यास एवं वेश भूषा गंगा कुमारी और संगीत व मंच सज्जा आशुतोष द्विवेदी ने संभाला। वहीं, रोहित पुंडीर, अंकुर पांडेय, अरविंद टम्टा, उमंग खुगशाल व आर्यन त्यागी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed