{"_id":"5c7fe8fabdec22140a17420b","slug":"61551886586-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोला-धारपंयाकोटी मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोला-धारपंयाकोटी मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण भड़के
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। पीएमजीएसवाई (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) के अंतर्गत निर्मित खोला-धारपंयाकोटी मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति से नाराज क्षेत्रीय जनता ने लोनिवि पीएमजीएसवाई खंड के दफ्तर में प्रदर्शन किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों का घेराव करते हुए सड़क सुधारने की मांग की।
विकासखंड कीर्तिनगर के धार, पंयाकोटी, थापली और कोटी आदि गांवों से लोग ब्लाक मुख्यालय पहुंचे। यहां से वह जुलूस की शक्ल में लोनिवि पीएमजीएसवाई खंड के कार्यालय पहुंच उन्होंने अधिकारियों का घेराव किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि खोला-धारपंयाकोटी मोटर मार्ग से कड़ाकोट पट्टी के लगभग 12 गांव जुड़े हैं। लगभग तीन साल पूर्व निर्मित इस सड़क की हालात बहुत खराब हो गई है। जगह-जगह सड़क के पुश्ते टूटे हुए हैं। इससे कभी हादसा हो सकता है। कहा कि सड़क का डामर उखड़ गया है और सड़क किनारे नालियों का निर्माण नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पूर्व में एसडीएम के माध्यम से विभाग को सड़क की स्थिति सुधारने के लिए ज्ञापन दिया गया था, लेकिन विभाग ने आज तक कोई सुधार नहीं किया। उन्होंने रोष जताया कि कई काश्तकारों को मुआवजा नहीं मिला है। वहीं सहायक अभियंता लोनिवि पीएमजीएसवाई खंड कीर्तिनगर कुलदीप रावत ने कहा कि 5 साल तक सड़क मेंटीनेंस की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। इसलिए ठेकेदार नाली और पेचिंग काम करेगा। सड़क का प्रथम फेज का काम टिहरी डिवीजन ने किया था। बताया कि वहां से हमें मुआवजा संबंधी कोई पत्रावली नहीं मिली है। आपदा से क्षतिग्रस्त पुश्तों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन बजट नहीं मिला। इस मौके पर घेराव में चंद्रमोहन चौहान, बीना देवी, पंकज, नरेंद्र सिंह, त्रिलोक, उत्तम, हरि सिंह और राहुल आदि शामिल थे।