फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   उतराखंड के खिलाडिय़ों ने हासिल किए तीन पदक

उतराखंड के खिलाडिय़ों ने हासिल किए तीन पदक

Fri, 01 Feb 2019 09:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
उतराखंड के खिलाडिय़ों ने हासिल किए तीन पदक

विज्ञापन
श्रीनगर। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तराखंड की झोली में तीन पदक आए हैं। उत्तराखंड को एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक मिले हैं।
केंद्रीय सिविल सर्विसेज कल्चरल एवं स्पोर्ट्स बोर्ड नई दिल्ली ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के सहयोग से रायपुर में 28 से 31 जनवरी तक एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2018-19 में 25 राज्यों और 25 क्षेत्रीय खेल परिषदों के लगभग 1200 खिलाड़ियों/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में उत्तराखंड सचिवालय के 26 कर्मचारी/खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न स्पर्धाओं में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने तीन पदक हासिल किए। पौड़ी के शिक्षक कमर अब्बास ने गोला फेंक में उत्तराखंड को स्वर्ण दिलाया, वहीं यमकेश्वर की शिक्षिका संतोष रॉय ने 45-60 आयु वर्ग और देहरादून की शिक्षिका अफ्शा जबी ने 35-40 आयु वर्ग की लंबी कूद स्पर्धा में कांस्य पद हासिल किया। टीम के सदस्य ललित जोशी, शशि दिवाकर, कविता देवी व रजनीश ने सुपर सिक्स मेें स्थान बनाया। टीम के कोच महिपाल सिंह थे। सतीश बलूनी, यशपाल सिह, सुबोध, अनुज, शालू, तुलसी, अजय, हरीश, सुंदर जीना आदि टीम में शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed