{"_id":"5b6b24f44f1c1bed5e8b7dee","slug":"61533748468-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी पर फूटा गुस्सा
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जिला अस्पताल पौड़ी में डॉक्टरों की कमी को लेकर लंबे समय से धरने पर बैठे लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। लोगों ने रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती समेत छह सूत्री मांग को लेकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
नागरिक कल्याण मंच के बैनर तले लोगों ने छह सूत्री मांगों के समर्थन में जिला अस्पताल पौड़ी से रैली निकाली और कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। उन्होंने यहां प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मंडल मुख्यालय का अस्पताल होने के बावजूद अस्पताल में फिजिशियन नहीं हैं। जो डॉक्टर अस्पताल में है वह भी अधिकतर छुट्टी पर रहता है। उन्होंने कहा कि पौड़ी ने प्रदेश को सीएम समेत तीन कैबिनेट मंत्री दिए। इसके बाद भी पहाड़ के विकास के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में डाक्टरों की मांग को लेकर लंबे समय से जनता धरने पर बैठी है, लेकिन उनकी समस्या को सुनने के लिए न विधायक आए और न ही सांसद ने इस मामले का संज्ञान लिया। प्रदर्शनकारियों में रघुवीर सिंह रावत, केदार सिंह गुसाईं, धर्मवीर सिंह रावत, ललित मोहन कोठियाल, सरिता नेगी, कुसुम चमोली, महावीर सिंह, भगवान सिंह टम्टा, गिरिश बर्थवाल, आलम सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह, संगीता रावत, रेखा भंडारी, एसपी धस्माना, सरदार सिंह रावत, तामेश्वर आर्य, प्रशांत नेगी, अनिरुद्ध नेगी, युद्धवीर सिंह रावत आदि शामिल थे।
इंसेट
मंच की यह हैं मांगें
- जिला अस्पताल की स्थिति में सुधार करने, पुरानी जेल वाली जगह पर संग्रहालय पर काम शुरू करने, पॉलिटेक्निक का निर्माण, जिला कलक्ट्रेट के नए भवन का निर्माण पूरा करने, पौड़ी में रोडवेज डिपो की स्थापना और स्वीकृत ट्रंचिंग ग्राउंड को प्राथमिकता के तौर पर बनवाया जाए।