फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   नाबालिग किशोरी से दुराचार के आरोप में मुकदमा दर्ज

नाबालिग किशोरी से दुराचार के आरोप में मुकदमा दर्ज

Sat, 18 May 2019 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग किशोरी से दुराचार के आरोप में मुकदमा दर्ज
श्रीनगर। किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुराचार के आरोप में दो युवकों के खिलाफ पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में किशोरी के दोस्त और एक अन्य युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। नाबालिग के परिजनों ने शुक्रवार देर रात उसकी गुमशुदगी की सूचना कोतवाली में दी थी। नाबालिग पीड़िता कक्षा 10वीं की छात्रा बताई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पीड़िता ने घर पहुंच कर अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी तो परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी कि शुक्रवार देर शाम उसका दोस्त व एक अन्य युवक उसे बहला फुसलाकर घूमने जाने की बात कह कर शहर से बाहर ले गए। युवकों ने उसे शुक्रवार रात अपने रिश्तेदार के यहां रखा। पीड़िता के दोस्त ने इसे अपनी मौसी का घर बताया। उसने पुलिस को बताया कि युवकों ने उसे नशीला पेय पिलाया उसके बाद युवक के दोस्त ने उसके साथ दुराचार किया। शनिवार सुबह दोनों युवकों ने उसे वाहन का किराया देकर वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर जब शुक्रवार रात को नाबालिग पीड़िता घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। महिला थाना प्रभारी एसआई संध्या नेगी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर नाबालिग के साथ दुराचार के आरोप में एक युवक के खिलाफ पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि पीड़िता के दोस्त पर नाबालिग को बहलाने फुसलाने व पूरे प्रकरण में सहयोग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। नाबालिग व दोनों युवकों का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed