{"_id":"6ac79e262cb05df62a0ea8f0","slug":"a-sick-elderly-person-was-carried-to-the-hospital-on-shoulders-while-seated-on-a-chair-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-127241-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बीमार बुजुर्ग को कंधों पर कुर्सी से पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बीमार बुजुर्ग को कंधों पर कुर्सी से पहुंचाया अस्पताल
Thu, 08 Oct 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो
करीब ढाई किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर डोली में ले गए बुजुर्ग महिला को
कीर्तिनगर के गवाणा गांव को आज भी सड़क का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
कीर्तिनगर। ग्राम पंचायत गवाणा में सड़क सुविधा नहीं होने का दर्द एक बार फिर सामने आया है। गांव की एक बुजुर्ग महिला के बीमार होने पर ग्रामीणों को उन्हें कुर्सी पर कंधों पर उठाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि करीब ढाई किमी पथरीले रास्ते और खड़ी चढ़ाई चढ़कर मरीज को कंधों पर अस्पताल पहुंचाया गया। लंबे समय से यही सिलसिला बना हुआ है।
ग्राम पंचायत गवाणा में करीब 300 परिवार हैं लेकिन सड़क सुविधा नहीं होने व अन्य कारणों से बड़ी संख्या में कई परिवार गांव से पलायन कर चुके हैं। ग्रामीण वर्ष 2006 से करीब पांच वीरखाल-गवाणा मार्ग की मांग कर रहे हैं। सर्वे और स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद वन और राजस्व विभाग से संबंधित प्रक्रिया के कारण सड़क निर्माण आगे नहीं बढ़ पा रहा है। ऐसे में गांव में एंबुलेंस और अन्य वाहन नहीं पहुंच सकते। बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को कई किमी. तक डोली या कुर्सी का सहारा लेना पड़ता है। बुजुर्ग महिला को कंधों पर अस्पताल ले जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसी मामले में अभी कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने सड़क के लिए पांच अक्तूबर से श्रमदान आंदोलन करने की घोषणा की थी। तब उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर ने दस दिन का समय मांगा था। ग्राम प्रधान सुरेश चौहान, महिला मंगल दल अध्यक्ष ऋतु देवी और युवा मंगल दल अध्यक्ष जसपाल सिंह ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी और सांसद अनिल बलूनी से गवाणा की सड़क समस्या का समाधान कराने की मांग की।
-- -- -- -- -
विधायक के साथ हुई बैठक
कीर्तिनगर। गवाणा में सड़क के संबंध में बृहस्पतिवार को मलेथा में विधायक विनोद कंडारी ने ग्रामीणों के साथ एसडीएम व पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने एसडीएम व पीएमजीएसवाई और वन विभाग के अधिकारियों को सड़क निर्माण में आ रही दिक्कतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्रामीण मकान सिंह, कमल सिंह, प्रधान सुरेश चौहान, केदार सिंह, कुंवर सिंह जगत सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। एसडीएम पंकज भट्ट ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों को ठोस आश्वासन दिया गया है। पीएमजीएसवाई अपनी फाइल तैयार करेगा और इसे आगे भेजेगा।