{"_id":"6ac79b33b0e70df75b0dddf3","slug":"matrushakti-samvad-program-organized-in-jamnikhal-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-127236-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जामणीखाल में मातृशक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जामणीखाल में मातृशक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन
Thu, 08 Oct 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
देवप्रयाग। जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग की ओर से जामणीखाल में मातृशक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं ने क्षेत्र की बदहाल सड़कों, पेयजल संकट, स्कूलों में घटती सुविधाओं, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी और बेरोजगारी की समस्याएं प्रमुखता से उठाई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति धीमी है। महिलाओं ने ग्वालना क्षेत्र में विद्यालयों की समस्या और स्कूलों के बंद होने पर चिंता जताई। महिलाओं ने महंगाई, बेरोजगारी और महिला उत्पीड़न के मुद्दे भी उठाए। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पूजा रावत और बीना पंवार ने महिलाओं से कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए एकजुट होने की अपील की। ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश राणा, अनीता रावत और रीना भटगाई ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए गांव और बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करना होगा। इस अवसर पर मोहनानंद डोभाल, राजेंद्र सिंह चंद, मंगतराम मटियाल, शशि प्रकाश भट्ट, मकान सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद